जमीनी विवाद में महिला ने मासूम बच्चे समेत स्वयं जहर खाया मौत, पुलिस जाँच में जुटी
टेन न्यूज़ !! २२ जून २०२५ !! रिपोर्ट: पंकज कुमार, लोकेशन: शाहजहाँपुर
एंकर…उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्रगत दौलतपुर उत्तरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
शनिवार सुबह एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाया और अपने ढाई वर्षीय मासूम बच्चे को भी जहर दे दिया। जिसमें महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि बच्चे की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
जबकि महिला का पति सुधीर हरियाणा के पलवल में मजदूरी का कार्य करता है और घटना के समय हरियाणा में था, सूचना मिलने पर वहां से घर आया है।
सूत्रों की माने तो मृतका महिला शिवानी उर्फ रामा पत्नी सुधीर ने जमीनी विवाद के चलते यह कदम उठाया।
बताया जा रहा है कि महिला के पति सुधीर ने अपने भाइयों जसवीर कुमार, श्याम वीर और आशीष के साथ मिलकर गांव के ही सोनू, आदेश, श्याम सिंह और कृष्ण पाल सिंह से एक खेत खरीदा था, जो पहले से ही विवादित था।
इसके बाद घटना से तीन दिन पहले गांव के ही लोगों ने उनके भाइयों की साझेदारी वाले खेत की खड़ी फसल नष्ट करते हुए खेत जोत दिया था, जिससे परिवार में तनाव बढ़ गया था।
घटना के बाद महिला का अपनी जेठानी सुनीता और संगीता से विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने खुद और अपने बच्चे निशांत को जहर दे दिया ।
महिला की इलाज के दौरान जलालाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई, जबकि उसका बेटा निशांत जिला अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है ।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है वहीं पारिवारिक जन कोई भी बात बताने के लिए बचते नजर आए है।
हालांकि पुलिस जांच कर रही है जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा कि आखिरकार महिला ने इतना बड़ा कदम क्यो उठाया, क्या वास्तव में जमीन विवाद था या कोई घरेलू कलह थी या किसी से कोई झगड़ा हुआ था या कोई अन्य विवाद था यह जांच के बाद ही पता चलेगा।
टेन न्यूज के लिए शाहजहाँपुर मदनापुर से पंकज कुमार की रिपोर्ट
बाईट: परिजन







