मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवास के लिए त्रिवेणी संगम में पधारे साधकों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन किया जनसेवा ही सर्वोपरि, सुशासन ही संकल्प, गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित “जनता दर्शन” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनी समस्याएं महाशिवरात्रि पर बण्डा क्षेत्र में स्थित प्राचीन सुनासरनाथ मंदिर व शोभायात्रा मार्ग का एएसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण महाशिवरात्रि पर रायबरेली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 156 शिवालयों पर पुलिस की पैनी नजर महाशिवरात्रि पर स्वयंभू बाबा गौरी शंकर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
---Advertisement---

बेला थाना क्षेत्र के गांव नुनारी में भाजपा बूथ अध्यक्ष ने गृहक्लेश के चलते फंदे से लटक कर दी जान

By Ten News One Desk

Published on:

8 Views

बेला थाना क्षेत्र के गांव नुनारी में भाजपा बूथ अध्यक्ष ने गृहक्लेश के चलते फंदे से लटक कर दी जान

टेन न्यूज़ !! १५ फरवरी २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया। बेला थाना क्षेत्र के गांव नुनारी में भाजपा बूथ अध्यक्ष ने गृहक्लेश के चलते फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद से परिजनो में चीख पुकार मची हुई है। नुनारी गांव निवासी मोहित चतुर्वेदी (32) जो वर्तमान में भाजपा के बूथ अध्यक्ष है। उसका अपनी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। विवाद के कारण उसकी पत्नी ज्यादातर अपने मायके में रहती थी। कभी-कभी ही ससुराल आती थी, लेकिन पिछले दो महीने से वो मायके से नहीं आई थी।

बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर मोहित मानसिक रूप से परेशान था। बृहस्पतिवार की रात मोहित ने अपने कमरे में छत पर लगे पंखे के हुक से प्लास्टिक की केबल बांधी और फंदे से लटक गया।रात में ही परिजनो ने उसे लटका देखा, तो उनके होश उड़ गए।

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी जमा हो गए। पिता की सूचना पर थानाध्यक्ष गंगादास गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के साथ परिजन से पूछताछ की। थाना अध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Also Read

Leave a Comment