रायबरेली में फेरीवाला निकला शातिर चोर, कर्ज उतारने के लिए सूने घर को बनाया निशाना सड़क किनारे नाले में बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप, तीन दिन से था लापता दक्ष यज्ञ की कथा के प्रसंग को सुन भक्त हुए भाव-विभोर कानून गोयान शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न दो दिवसीय ई-कॉमर्स एवं डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण हुआ संपन्न
---Advertisement---

रायबरेली में फेरीवाला निकला शातिर चोर, कर्ज उतारने के लिए सूने घर को बनाया निशाना

By Ten News One Desk

Published on:

2 Views

रायबरेली में फेरीवाला निकला शातिर चोर, कर्ज उतारने के लिए सूने घर को बनाया निशाना

टेन न्यूज़ ii 17 फरवरी 2026 ii रिपोर्ट: वसीम खान, ब्यूरो
रायबरेली

रायबरेली से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो मोहल्लों में घूम-घूम कर फेरी लगाने वालों के प्रति आपको सतर्क कर देगी। 5 फरवरी को कोतवाली क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने शातिर चोर शंकर प्रसाद सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पेशे से फेरीवाला है और मोहल्लों में सामान बेचने के बहाने घरों की रेकी करता था। 5 फरवरी की रात साकेत नगर इलाके में एक सूने मकान को निशाना बनाकर उसने ताला तोड़ दिया और घर में रखे कीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में लगे करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह भारी कर्ज में डूबा हुआ था। कर्ज चुकाने के दबाव में उसने चोरी की योजना बनाई और फेरी लगाने के दौरान सूने घर को चिन्हित कर वारदात को अंजाम दिया।

“कोतवाली क्षेत्र में 5 फरवरी को हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया है। शंकर प्रसाद सोनी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वह फेरी लगाने का काम करता था और कर्ज के कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया। उसके पास से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।”

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment