• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर में ससुर ने बहु को क्यों मौत के घाट उतारकर खुद जान गवाई, मासूम बालिका ने खोला रहस्य…?

ByTen News One Desk

Apr 16, 2025
416 Views

शाहजहांपुर में ससुर ने बहु को क्यों मौत के घाट उतारकर खुद जान गवाई, मासूम बालिका ने खोला रहस्य…?



टेन न्यूज।। 16 अप्रैल 2025 ।। डीपी सिंह डेस्क@पंकज कुमार, कांट/शाहजहांपुर


शाहजहांपुर में ससुर ने बहू को कुल्हाड़ी से काट डालाः खेत में पेड़ से फांसी लगाकर दी जान; रात 1 बजे घर लौटी थी महिला

शाहजहांपुर में ससुर ने अपनी 30 साल की बहू को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद घर से 500 मीटर दूर जाकर खेत में पेड़ से लटककर जान दे दी। पुलिस को महिला की 7 साल की बेटी ने बताया, बाबा ने मां को कुल्हाड़ी से मार डाला।

पुलिस ने आस-पड़ोस में रहने वालों से भी पूछताछ की। पता चला कि हत्यारोपी ससुर राजपाल को बहू सावित्री के गांव के लोगों से मिलने पर आपत्ति थी। वह उसे रोकता था। दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था।

मंगलवार की रात शराब के नशे में राजपाल ने सावित्री पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने घर से कुल्हाड़ी और बहू की टूटी हुई चूड़ियां और शराब की एक बोतल बरामद की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

घटना कांट थाना क्षेत्र के हठीपुर कुरिया गांव की है। राजपाल (53) ने बेटे सर्वेश की शादी मध्य प्रदेश की रहने वाली सावित्री उर्फ सुमित्रा (32) से 7 महीने पहले की थी। सावित्री विधवा थी और पहले पति से उसकी 7 साल की एक बेटी रागिनी उर्फ शालू है। सर्वेश की यह पहली शादी थी।

बेटी रागिनी ने बताया- मंगलवार रात में 8 बजे मां गांव के ही एक घर में कार्यक्रम में ढोलक बजाने गई थी। मां रात में करीब 1 बजे घर लौटी तो बाबा राजपाल ने देर से आने का कारण पूछा। फटकार लगाई। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा।

तभी बाबा ने मां को मारना-पीटना शुरू कर दिया। बाबा ने कुल्हाड़ी उठाई और मां को मारने के लिए दौड़ा लिया। मां ने बचने की कोशिश की तो उसकी चूड़ियां टूट गईं।

तभी बाबा ने मां के गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मां जमीन पर गिर पड़ीं। कुछदेर तड़पती रहीं। फिर उनकी मौत हो गई। इसके बाद बाबा रात में ही घर से निकल गए। बुधवार सुबह पता चला कि बाबा ने भी जान दे दी है।

पति बोला- 15 दिन पहले भी हुआ था विवाद सावित्री के पति सर्वेश ने बताया- मैं ट्रक चलाने का काम करता हूं। होली के अगले दिन ही ट्रक लेकर माल पहुंचाने के लिए घर से निकल गया था।

आज सुबह हापुड़ में माल अनलोड करके ट्रक में ही सो रहा था। तभी चाची का फोन आया। उन्होंने बताया कि तुम्हारी बीवी को तुम्हारे पिता ने जान से मार दिया है। इसके बाद मैं ट्रक वहीं पर छोड़कर घर के लिए निकल गया।

सर्वेश ने बताया- पापा मेरी पत्नी के बाहर जाने और गैर लोगों से बातचीत करने पर रोक-टोक लगाते थे। 15 दिन पहले भी दोनों में विवाद हुआ था।

पत्नी ने फोन करके बताया था। इसके बाद मैंने कहा था- दोनों अलग-अलग खाना बनाओ और एक दूसरे से बातचीत मत करो। पापा अपना और मम्मी का अलग खाना बनाते थे। मां मानसिक रूप से बीमार हैं और बिस्तर पर पड़ी रहतीं हैं

सावित्री के पड़ोसियों ने बताया- राजपाल शराब का आदी था। हर रोज शराब पीकर लोगों से मारपीट करता था। पत्नी कई दिनों से बीमार है। इसलिए उसका चाल-चलन भी ठीक नहीं था। वह अक्सर अपनी बहू सावित्री से झगड़ा करता था और उसके आने-जाने पर रोक-टोक करता था।

सीओ सदर प्रियांक जैन ने बताया- ससुर ने ही अपनी बहू की हत्या की है। मौके पर सावित्री की टूटी हुई चूड़िया मिली हैं। जिसस पता चलता है कि उसने जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया था।

हत्यारोपी ने भी आत्मग्लानि में सुसाइड कर ली है। दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *