पीलीभीत में टाइगर के हमले से महिला की मौत, जंगल किनारे मिला शव टेट पर छूट से इनकार पर भड़के शिक्षक, शिक्षा राज्य मंत्री का फूंका पुतला, मार्च में देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन नवागत डीआईजी सोमेन बर्मा का सम्मान, अपराध निरोधक समिति ने सौंपी सहयोग की प्रतिबद्धता
---Advertisement---

घोर कलयुग: चश्मा बनवाने के बहाने मंदबुद्धि मां की जमीन भाइयों ने हड़पी, विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

By Ten News One Desk

Published on:

136 Views

घोर कलयुग: चश्मा बनवाने के बहाने मंदबुद्धि मां की जमीन भाइयों ने हड़पी, विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

टेन न्यूज़ ii 10 दिसम्बर 2025 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर।

थाना कटरा क्षेत्र के बतलाईया गांव में पारिवारिक विवाद अब आपराधिक रंग ले चुका है। छोटे बेटे कैलाश पुत्र घनश्याम मिश्रा ने अपने दोनों बड़े भाइयों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने बहाने से मंदबुद्धि मां को ले जाकर लाखों रुपये मूल्य की जमीन अपने नाम करवा ली और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

कैलाश के अनुसार, उसका बड़ा भाई शिवश्याम, जो आईटीबीपी 3 बटालियन बरेली में हेड कांस्टेबल है, तथा दूसरा भाई विजयकांत, दोनों ने मिलकर मां को “आँखों का चश्मा बनवाने” के बहाने बाहर ले गए। इसी दौरान उन्होंने दबाव और धोखे से जमीन का दानपत्र अपने नाम करा लिया।

कैलाश ने बताया कि स्वयं शिवश्याम ने 5 जुलाई 2025 को उप–पंजीयक तिलहर को पत्र देकर मां के मानसिक असंतुलन का ज़िक्र करते हुए किसी भी तरह का बैनामा न होने देने की अपील की थी। उसके बावजूद भाइयों ने 28 नवंबर 2025 को चोरी-छिपे दानपत्र करवा लिया।

जब कैलाश को इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली और उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी भाइयों ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली।

पीड़ित ने विवादित दानपत्र निरस्त कराने हेतु न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है और थाना कटरा पुलिस से आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, दबंगई और धमकी के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment