शुक्रवार परेड में एसपी ने परखी जवानों की कार्यकुशलता, रिजर्व पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण

टेन न्यूज़ !! १३ फरवरी २०२६ !! रिपोर्ट : डेस्क न्यूज़, लोकेशन: शाहजहांपुर
शाहजहाँपुर स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड में पुलिस अधीक्षक ने सलामी ग्रहण कर परेड का गहन निरीक्षण किया।
उन्होंने परेड टुकड़ियों की वर्दी की सुसज्जता, अनुशासन, शारीरिक क्षमता, ड्रिल की गुणवत्ता तथा शस्त्र संचालन की दक्षता का परीक्षण किया। जवानों को उच्च स्तरीय अनुशासन बनाए रखने और नियमित शारीरिक अभ्यास करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान डॉग स्क्वॉड की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। प्रशिक्षित श्वानों के प्रशिक्षण, रख-रखाव एवं उनकी सक्रियता का जायजा लेते हुए संबंधित प्रभारियों को नियमित अभ्यास सुनिश्चित करने को कहा गया।
वार्षिक निरीक्षण के अंतर्गत क्वार्टर गार्द में सलामी ली गई तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की सतर्कता जांची गई। शस्त्रागार में शस्त्रों की स्थिति और अभिलेखों की अद्यतन प्रविष्टियों का परीक्षण किया गया। एमटी शाखा में वाहनों की फिटनेस, लॉगबुक, मेंटेनेंस रजिस्टर और ईंधन अभिलेखों की समीक्षा कर नियमित सर्विस के निर्देश दिए गए।
परिसर की स्वच्छता, बैरकों और पेयजल व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।






