बेटे की शादी का कार्ड बांटने गए पिता की हुई मृत्यु पीलीभीत में टाइगर के हमले से महिला की मौत, जंगल किनारे मिला शव टेट पर छूट से इनकार पर भड़के शिक्षक, शिक्षा राज्य मंत्री का फूंका पुतला, मार्च में देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
---Advertisement---

तिलहर में मानव जीवन कल्याण समिति ने रामलीला मैदान पर गरीब कन्याओं का दहेज रहित सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया

By Ten News One Desk

Published on:

303 Views

तिलहर में मानव जीवन कल्याण समिति ने रामलीला मैदान पर गरीब कन्याओं का दहेज रहित सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया 

टेन न्यूज़ !! २५ अप्रैल २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

मानव जीवन कल्याण समिति के द्वारा गरीब कन्याओं का विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मानव जीवन कल्याण समिति के शुभारंभ अवसर पर बैनर तले शुक्रवार को नगर के पोटर गंज रामलीला मैदान पर गरीब कन्याओं का दहेज रहित विवाह किया गया।

पंडित नवनीत शर्मा के सानिध्य में तीन जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया गया।आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह यादव मौजूद रहे।

नव विवाहित जोड़ों को राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा,व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि आदि कई लोगों ने अपनी तरफ से उपहार दिए तो वही समिति सदस्यों और उनके सहयोगियों की तरफ से भी उपहार दिए गए।

समिति के अध्यक्ष सुरेश शर्मा उर्फ पप्पू शर्मा ने कहा कि समिति का गठन सामाजिक कार्यों को बगैर किसी दबाव और भेदभाव के करने के लिए किया गया है

,उन्होंने कहा कि इस बार यह समिति के शुभारंभ के अवसर पर छोटा सा प्रयास था आगे जन सहयोग रहा और ईश्वर का आशीर्वाद तो इससे बड़ा आयोजन समिति के द्वारा किया जाएगा।बाबा शंभू देव की तरफ से समस्त समिति की तरफ से राम दरबार का चित्र देकर विशेष सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान चंद्रकांता त्रिवेदी अलका गुप्ता लक्ष्मी कश्यप माया रस्तोगी बलिराम कश्यप आरती सिंह साहिल गुप्ता गौरव कुमार शारिक धर्मेंद्र मौर्य अमर सिंह यादव अभिजीत सिंह कृष्णा गंगवार आदि का सहयोग रहा।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment