• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में महिला पुलिस ने नारी सुरक्षा और स्वावलंबन का संदेश फैलाया, महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने भव्य बाइक रैली निकाली

ByTen News One Desk

Sep 22, 2025
155 Views

तिलहर में महिला पुलिस ने नारी सुरक्षा और स्वावलंबन का संदेश फैलाया, महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने भव्य बाइक रैली निकाली



टेन न्यूज़ !! २२ सितम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : अमुक सक्सेना, लोकेशन : शाहजहांपुर


शाहजहांपुर के थाना तिलहर में महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगण द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन का संदेश देते हुए भव्य बाइक रैली निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य महिलाओं में आत्मरक्षा और समाज में उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था।

रैली में महिला पुलिसकर्मियों ने विभिन्न स्लोगन लिखित बैनर और पोस्टर लेकर सड़कों पर सुरक्षा एवं समानता का संदेश दिया। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और किसी भी परिस्थिति में अपनी सुरक्षा का ख्याल रखने के लिए प्रेरित किया।

स्थानीय नागरिकों ने रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और इसे महिला सुरक्षा के लिए एक सकारात्मक पहल बताया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने और समाज में समानता के संदेश को मजबूत करने में मदद करते हैं। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर तिलहर से अमुक सक्सेना की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!