सभी देश वासियों को टेन न्यूज़ परिवार एवं विज्ञापनदाताओं की तरफ से रंगोत्सव पर्व होली की हार्दिक बधाई ग्राम प्रधान और अधिकारियों के चक्कर लगाते लगाते ग्रामीण हुए परेशान भांजी की शादी में आए हलवाई की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत तिलहर वार्ड-1 की शान जनसेवा के लिए मैदान में बलराम वर्मा रायबरेली: 250 CCTV कैमरों की मदद से खुली लूट की गुत्थी, महंगे शौक के लिए बने लुटेरे
---Advertisement---

पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होली पर्व के दृष्टिगत यूपी-उत्तराखण्ड बॉर्डर पर सघन चेकिंग एवं पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

By Ten News One Desk

Published on:

5 Views

पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होली पर्व के दृष्टिगत यूपी-उत्तराखण्ड बॉर्डर पर सघन चेकिंग एवं पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

टेन न्यूज़ !! ०३ मार्च २०२६ !! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होली पर्व के दृष्टिगत यूपी-उत्तराखण्ड बॉर्डर पर सघन चेकिंग एवं पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री नताशा गोयल द्वारा होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना न्यूरिया क्षेत्रान्तर्गत उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड बॉर्डर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान आबकारी विभाग एवं थाना न्यूरिया पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की गहन तलाशी ली गई। बॉर्डर क्षेत्र में आवागमन करने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच कर संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी गई।

चेकिंग अभियान के उपरांत थाना न्यूरिया क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों तथा चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर त्योहार को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।

महोदया द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा थानाध्यक्ष न्यूरिया को प्रभावी गश्त, सतत निगरानी एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। पीलीभीत जिला ब्यूरो चीफ रामचंद्र सक्सेना

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment