• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गौकशी के आरोप में थाने पर बन्द मिल्कीपुर खैरपुर के आरोपी को कटरा पुलिस ने शांति व्यवस्था को भँग करने में किया चालान

ByTen News One Desk

Apr 23, 2025
407 Views

गौकशी के आरोप में थाने पर बन्द मिल्कीपुर खैरपुर के आरोपी को कटरा पुलिस ने शांति व्यवस्था को भँग करने में किया चालान



टेन न्यूज़ !! २३ अप्रैल २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


गौकशी के आरोप में थाने पर बन्द मिल्कीपुर खैरपुर के आरिश कुरैशी का कटरा पुलिस ने बीते दिन  शांति व्यवस्था को भँग करने में चालान किया है।

मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम मिल्कीपुर खैरपुर निवासी साजेब कुरैशी उर्फ बाबा को पिछले महीने बरेली के कोतवाली थाने की पुलिस ने गौवंशीय पशु के मीट के साथ पकड़ कर जेल भेज दिया था। और साजेब कुरैशी के भाई आरिश कुरैशी को पकड़ने के लिए बरेली के कोतवाली थाने की पुलिस ने मिल्कीपुर खैरपुर गाँव में दबिश दी थी। बरेली पुलिस को आरिश कुरैशी नहीं मिला था।

मीरानपुर कटरा पुलिस ने आरिश कुरैशी को गौकशी के आरोप में पकड़ कर हिरासत में ले लिया था। दो दिन के बाद थाना पुलिस ने आरिश कुरैशी का शान्ति व्यवस्था भँग करने के आरोप में चालान कर दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल् ने बताया कि!ग्राम मिल्कीपुर खैरपुर के आरिश कुरैशी गौवंशीय पशुओं की मीट तशकरी में शामिल नहीं था।इसलिए शान्ति व्यवस्था भँग करने में चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *