• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

“थाना खुदागंज पुलिस ने हत्या के अभियोग मे वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार”

ByTen News One Desk

Apr 8, 2025
419 Views

“थाना खुदागंज पुलिस ने हत्या के अभियोग मे वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार”



टेन न्यूज़ !! ०८ अप्रैल २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तिलहर के कुशल निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक खुदागंज के नेतृत्व में थाना खुदागंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली।

दिनांक 05/06.04.2025 को अभियुक्त लालू उर्फ शिवम पुत्र शिव कुमार निवासी ग्राम बखौरा थाना खुदागंज जनपद शाहजहांपुर व उसके 02-03 साथियो द्वारा वादी के भाई की मृत्यु कर देने के सम्बन्ध मे वादी द्वारा थाना हाजा पर दिनांक 06/04/2025 को मु0अ0सं0 81/2025 धारा 103(1) बी0एन0एस0 पंजीकृत कराया गया था मुकदमे में वांछित लालू उर्फ शिवम पुत्र शिव कुमार निवासी ग्राम बखौरा थाना खुदागंज जनपद शाहजहांपुर व उसके 02-03 साथियो की लगातार तलाश जारी थी

जिसके क्रम मे मुखबिर की सूचना पर दिनांक 08.04.2025 को समय 08:11 AM बजे कमलापुर पुलिया से चिरचिरा की ओर जाने वाले रास्ते पर वाँछित अभियुक्त लालू उर्फ शिवम उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *