सभी देश वासियों को टेन न्यूज़ परिवार एवं विज्ञापनदाताओं की तरफ से रंगोत्सव पर्व होली की हार्दिक बधाई ग्राम प्रधान और अधिकारियों के चक्कर लगाते लगाते ग्रामीण हुए परेशान भांजी की शादी में आए हलवाई की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत तिलहर वार्ड-1 की शान जनसेवा के लिए मैदान में बलराम वर्मा रायबरेली: 250 CCTV कैमरों की मदद से खुली लूट की गुत्थी, महंगे शौक के लिए बने लुटेरे
---Advertisement---

पेन पेंसिल पैकिंग करने व ऑनलाइन लोहे का सरिया खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी

By Ten News One Desk

Published on:

208 Views

पेन पेंसिल पैकिंग करने व ऑनलाइन लोहे का सरिया खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी

टेन न्यूज़ !! २० जुलाई २०२५ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया।

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में भवन निर्माण के लिए ऑनलाइन लोहे का सरिया खरीदने के चक्कर में पीडित भाइयों ने किसी ठग के खाते में लाखो रुपए ट्रांसफर कर दिया लेकिन लाखों रुपए गंवाने के बाद भी लोहे की एक रांड तक नहीं मिली।

कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी नवाब सिंह, चरण सिंह, रघुपति सिंह पुत्रगण गंधर्व सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह अपने भवन के निर्माण हेतु सरिया खरीदने हेतु उन्होंने सेल्स मैनेजर अमित कुमार द्वारा बताए गए अलग-अलग खातों में 2 जून से जुलाई तक कई बार रुपया ट्रांसफर किया और कुल 1460000 रुपए ट्रांसफर कर दिए लेकिन अमित कुमार सेल्समेन द्वारा आज तक सरिया नहीं भेजा गया।

पुलिस ने ऑनलाइन रुपए भेजने पर ठगी के मामले में सेल्स मेन अमित कुमार के नाम मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। वही एक अन्य मामले में सावित्री पत्नी संतोष कुमार निवासी अशोक नगर बाबरपुर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया कि 17 जुलाई को किसी कंपनी से फोन नंबर 7410851491 से फोन करके बताया गया कि पेन, पेंसिल पैकिंग करनें का काम है , 300 रुपए देकर कंपनी में रजिस्ट्रेशन करवा लो अगले दिन तुम्हारे पास पैकिंग करने वाला सामान पेन, पेंसिल व 15000 रुपए आ जाएंगे महिला ने लालच में आकर 300 रुपए ठग के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

18 जुलाई को सुबह फिर कंपनी से फोन आया और 3150 रुपए पुनः उसके खाते में भेजने को कहा गया महिला ने फिर रुपए डाल दिए। ठगी की शिकार हुई महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस अलग-अलग हुई ठगी के दोनो मामलों में जांच कर रही है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment