तिलहर में हाईवे पर भीषण हादसा, डीसीएम चालक की मौत तिलहर में नायब तहसीलदार के किराए के मकान में चोरी, ताले तोड़कर खंगाला घर, पुलिस जाँच में जुटी  रायबरेली: जन सुविधा केंद्र संचालक से लूट का खुलासा, अमेठी के दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार जलालाबाद पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार कटरा थाने में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
---Advertisement---

हनुमत धाम में 15 हजार दीपों से जगमगाया दीपोत्सव, मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया शुभारंभ

By Ten News One Desk

Published on:

300 Views

हनुमत धाम में 15 हजार दीपों से जगमगाया दीपोत्सव, मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया शुभारंभ

टेन न्यूज !! २० अक्टूबर २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@ शाहजहाँपुर

दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर जनपद शाहजहाँपुर स्थित प्रसिद्ध हनुमत धाम परिसर रविवार को दीपों की रौशनी से आलोकित हो उठा। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उनके साथ जिलाधिकारी शाहजहाँपुर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अनेक प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

दीपोत्सव के दौरान पूरे हनुमत धाम परिसर में 15,000 दीपों का प्रज्ज्वलन किया गया, जिससे वातावरण दिव्य आलोक से नहा उठा। दीयों की पंक्तियों से सुसज्जित मंदिर परिसर का हर कोना जगमगा उठा। श्रद्धालुओं और नागरिकों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ दीपोत्सव में सहभागिता की।

दीपों की अद्भुत छटा ने मानो आस्था और आनंद का संगम रच दिया। उपस्थित जनसमूह ने जयकारों के साथ भगवान हनुमान की आराधना की और प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।

हनुमत धाम में आयोजित यह भव्य दीपोत्सव न केवल धार्मिक उल्लास का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment