• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला जेल शाहजहांपुर में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा: मिजाजी लाल

ByTen News One Desk

Oct 20, 2025
287 Views

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला जेल शाहजहांपुर में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा: मिजाजी लाल



टेन न्यूज़ !! २० अक्टूबर २०२५ !! डीपी सिंह@डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर


प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला जेल शाहजहांपुर में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दीपों के पर्व पर प्रत्येक बंदी की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सभी बैंरकों एवं अहातों में बंदियों की टीमें बनाकर साज सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिसमें जिस बहरे के अहाते की सजावट सबसे सुंदर होगी उस विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार और इसी तरह द्वितीय तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार 22 अक्टूबर को कारागार में पधार रहे बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता श्री राजपाल यादव के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

दीपावली महापर्व को धूमधाम से मनाने के लिए कारागार में जोर-जोर से तैयारी चल रही है पूरे कारागार परिसर का सफाई पुताई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिसमें समस्त बिल्डिंग, बैरकों, गोदाम,अहाते, नालियों एवं कार्यालयों की सफाई एवं सफेदी आदि का कार्य शामिल है।

दीपावली का त्यौहार परंपरागत तरीके से दो विश्वासों पर मनाया जाता है इसमें से एक यह है कि भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद जब अयोध्या वापस आए तो जनता ने खुशी में दीप जलाकर उत्सव मनाया दूसरा विश्वास यह है कि बरसात के बाद और वातावरण में प्रदूषण खत्म करने के लिए लोग अपने-अपने घरों की सफाई याद करते हैं और दीप जलाकर वातावरण को शुद्ध करते हैं इसी विश्वास के तहत कारागार में भी दीपावली मनाने का जोर-जोर से उद्यम किया जा रहा है।

दीपावली को यादगार तरीके से बनाने के लिए संपूर्ण कारागार को दुल्हन की तरह सजाने के लिए बंदियों के बीच में एक साथ सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई है जिसमें सभी बंदियों की 9 टीमें बनाई गई हैं – 1-टीम-दीपोत्सव 2- टीम- दिवाली 3- टीम-दीपावली 4- टीम-दीपमाला 5- महिला बैरक की टीम-रोशनी 6-टीम- प्रकाश 7- टीम- प्रकाशोत्सव 8- टीम-दीपपुंज 9- टीम-उजाला।

इन नौ टीमों में लगभग 100-100 बंदी रखे गए हैं जो की बांटे गए क्षेत्र में सफाई एवं सजावट का कार्य करेंगे सफाई एवं पुताई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है जो की दीपावली के एक दिन पहले समाप्त हो जाएगा उसके बाद बंदियों द्वारा विभिन्न प्रकार की रंगोली झाड़ फानूस एवं झांकियां के द्वारा सजावट का कार्य करेंगें ।इसमें विभिन्न प्रकार की आकर्षक रंगोली बर्फ एवं पहाड़ का आवास देने वाली अनेक प्रकार की सजावट शामिल होंगी। प्रयास किया जाएगा की सजावट के लिए केवल मिट्टी के दिए ही इस्तेमाल किया जाए तथापि आवश्यकता पड़ने पर मोमबत्ती एवं बिजली की विभिन्न प्रकार की सजावट तथा अन्य झाड़ फानूस इस्तेमाल किया जा सके बंदियों के द्वारा विभिन्न प्रकार की थीम पर आधारित जैसे सांस्कृतिक, पर्यावरण समाज सुधारक एवं अन्य जानो उपयोगी रंगोलियां बनाकर उन्हें दीप मालाओं से सजाया जाएगा।

इस कार्य के लिए समाजसेवी एवं व्यापारिक संगठनों से सहयोग की अपेक्षा है ताकि कार्यक्रम को और भव्यता दी जा सके और इस प्रकार से बंदियों का भी मनोबल बढ़ाया जा सके।

स्वयंसेवी एवं व्यापारिक संगठनों से सहयोग के क्रम में
1- आदर्श दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री हरि शरन वाजपेई जी के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मिट्टी के दीप,बाती,तेल एवं खीर खिलाने तथा मिष्ठान की व्यवस्था की गई है।

2- सामाजिक सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्था “जय भारत”के श्री
राजीव कृष्ण अग्रवाल, अध्यक्ष,आयुष अग्रवाल, शोभित अग्रवाल,प्रभव अग्रवाल के द्वारा कारागार पर पधार कर विभिन्न साइज में 1100 से अधिक मोमबत्ती भेंट की। जिन्हें इसी साज सज्जा प्रतियोगिता में प्रयोग किया जाएगा।

प्रतियोगिता के बाद विजेता टीमों को 22 अक्टूबर एक कार्यक्रम आयोजित कर पुरस्कृत किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि बॉलीवुड सितारे राजपाल यादव होंगे।ताकि बंदियों को की गई मेहनत का पुरस्कार मिल सके और उनका मनोबल बढ़ाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!