• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा: प्रधान पति से विवाद के चलते अधेड़ ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गम्भीर

ByTen News One Desk

Oct 3, 2025
153 Views

मीरानपुर कटरा: प्रधान पति से विवाद के चलते अधेड़ ने खाया जहरीला पदार्थ ,हालत गम्भीर



टेन न्यूज़ !! ०३ अक्टूबर २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


मीरानपुर कटरा: प्रधान पति से विवाद के चलते अधेड़ ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत गम्भीर होने ने अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि कोई घटना होने पर जिम्मेदार सोशल मीडिया पर ठहराया।

बाबूपुर बुजुर्ग के रहने वाले सुरजीत सिंह और प्रधान पति मनोज कुमार के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद ने गुरुवार को खतरनाक मोड़ ले लिया। जानकारी के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि सुरजीत ने तनाव और निराशा के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया।

सुरजीत ने इससे पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर साफ शब्दों में कहा कि यदि उन्हें कुछ हुआ, तो इसके लिए प्रधान पति और उनके करीबियों को जिम्मेदार ठहराया जाए। यह पोस्ट स्थानीय लोगों के बीच भी तेजी से वायरल हुई और लोगों में चिंता की लहर दौड़ गई।

स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत सुरजीत को पास के अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुरजीत की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, सुरजीत और प्रधान पति मनोज के बीच विवाद कई महीनों से चल रहा था। प्रधान पति ने सुरजीत पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जबकि सुरजीत ने प्रधान पति और उनके समर्थकों पर उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था।

स्थानीय लोग और प्रशासन भी मामले पर गंभीरता दिखा रहे हैं। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अस्पताल प्रशासन सुरजीत की हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!