• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अधिकारियों के आश्वासन से नगर पंचायत कर्मियों ने हड़ताल की खत्म, कार्य में लौटे 

ByTen News One Desk

Oct 3, 2025
384 Views

अधिकारियों के आश्वासन से नगर पंचायत कर्मियों ने हड़ताल की खत्म, कार्य में लौटे


 


टेन न्यूज़ !! ०३ अक्टूबर २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


बंच केबल चोरी मामले में क्लीन चिट दिए जाने का आश्वासन मिलने के बाद नगर पंचायत कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। अधिकारियों के हस्तक्षेप से नगर में सफाई व्यवस्था दोबारा पटरी पर आ गई है। सफाई बंद होने से जनता को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही थी।

गौरतलब है कि नगर पंचायत कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने बंच केबल चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। इस कार्रवाई से नाराज कर्मचारियों ने हड़ताल पर उतरते हुए कूड़ा उठान और सफाई कार्य रोक दिया था। गुरुवार सुबह हालात गंभीर होते देख विभागीय अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और कर्मचारियों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दर्ज प्रकरण में नगर पंचायत कर्मियों को क्लीन चिट प्रदान की जाएगी। इसके बाद सभी कर्मचारी वापस काम पर लौट आए। विजयादशमी और गांधी जयंती जैसे पर्वों पर सफाई कार्य ठप पड़ने की आशंका भी टल गई। अब नगर में नियमित रूप से कूड़ा उठान और झाड़ू लगाने का काम शुरू हो गया है।

कर्मचारियों ने विश्वास जताया कि जांच में यदि उनकी कोई भूमिका नहीं पाई जाती तो उन पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। हड़ताल खत्म होने से नगरवासियों ने चैन की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!