• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नगर पंचायत कटरा को मिला नया अधिशासी अधिकारी, फूलमालाओं से हुआ स्वागत

ByTen News One Desk

Jun 18, 2025
394 Views

नगर पंचायत कटरा को मिला नया अधिशासी अधिकारी, फूलमालाओं से हुआ स्वागत



टेन न्यूज़ !! १८ जून २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


नगर पंचायत कटरा में एक नया अध्याय शुरू हुआ जब नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। लखनऊ से आए निदेशक की उपस्थिति में श्री राम ने अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत की और नगर विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारियों की शुरुआत की।

नगर पंचायत कार्यालय पहुंचने पर अधिशासी अधिकारी का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। समस्त कार्यालय स्टाफ ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में नगर को और बेहतर बनाने के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर शिवलाल राम ने सभी सफाईकर्मियों व सुपरवाइजरों के साथ परिचय बैठक की और उन्हें कार्य के प्रति और अधिक निष्ठावान व सचेत रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने साफ-सफाई, समयबद्ध कार्य निष्पादन और जनसुविधाओं में सुधार को प्राथमिकता देने की बात कही।

नगरवासियों में नए अधिशासी अधिकारी के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी को नगर के समग्र विकास की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *