• Tue. Jul 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नोडल अधिकारीयों ने गांवों में भ्रमण कर योजनाओं का किया निरीक्षण, जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

ByTen News One Desk

Apr 12, 2025
268 Views

नोडल अधिकारीयों ने गांवों में भ्रमण कर योजनाओं का किया निरीक्षण, जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं



टेन न्यूज़ !! १२ अप्रैल २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशों के क्रम में जनपद के 64 ग्रामों में जन-चौपाल का आयोजन कर लोगों की शिकायत एवं समस्याओं को सुना गया तथा अधिकारियों द्वारा विकास कार्यों का सत्यापन किया गया। जन चौपाल के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाती है

नोडल अधिकारियों ने ग्रामवासियों के साथ पूरे गॉव का भ्रमण कर योजनाओं एवं कार्यक्रमों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आरआरसी सेंटर, जल जीवन मिशन में पानी की सप्लाई, सामुदायिक शौचालय, गांव की सड़के एवं नलियों, आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण का वितरण, भूमि विवादों की जानकारी, आवासों के सत्यापन को पढ़ कर ग्राम वासियो को सुनाया तथा पुष्टि की। साथ ही विवादित स्थलों व सभी कार्यो की जानकारी ली।

जन चौपाल में नामित नोडल अधिकारियों द्वारा शिकायत एवं समस्याओं को सुना गया तथा जन चौपालों में ग्रामीणों को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गयी। जन चौपाल का आयोजन करने का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का गांवों में समाधान करना है, जिससे लोगों को गांव से बाहर न जाना पड़े।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!