• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राष्ट्रीय एकता दिवस पर थाना सदर बाजार क्षेत्र में ‘एकता मार्च’ का आयोजन

ByTen News One Desk

Nov 1, 2025
170 Views

राष्ट्रीय एकता दिवस पर थाना सदर बाजार क्षेत्र में ‘एकता मार्च’ का आयोजन



टेन न्यूज़ !! ०१ नवम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : ब्यूरो, लोकेशन : शाहजहांपुर


शाहजहाँपुर जनपद में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थाना सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस विभाग की ओर से भव्य ‘एकता मार्च’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने किया। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी तथा थाना सदर बाजार के पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। मार्च के दौरान अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

इस दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि सरदार पटेल ने देश के एकीकरण और राष्ट्र निर्माण में जो योगदान दिया, वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश की शांति, सद्भावना और प्रगति के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा नागरिकों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा समाज में शांति और सौहार्द की भावना को मजबूत करने की अपील की गई।
एकता मार्च के समापन पर पुलिस अधिकारियों ने राष्ट्र की एकता और अखण्डता की शपथ भी दिलाई। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहाँपुर से ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!