• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डा० भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को जनपद न्यायालय शाहजहांपुर में अवकाश घोषित

ByTen News One Desk

Apr 12, 2025
326 Views

डा० भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को जनपद न्यायालय शाहजहांपुर में अवकाश घोषित



टेन न्यूज़ !! १२ अप्रैल २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@ शाहजहांपुर


जनपद न्यायाधीश ने जानकारी देते हुए बताया है कि मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार दिनांक 14-04- 2025 दिन सोमवार को डा० भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष्य में अवकाश घोषित किया गया है तथा किसी एक चतुर्थ शनिवार को न्यायिक कार्य सम्पादन हेतु न्यायालय खोले जाने का निर्देश दिया गया है।

अतः मा0 उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के उक्त निर्देशो के अनुपालन में डा० भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर दिनांक 14-04-2025 दिन सोमवार को जनपद न्यायालय शाहजहांपुर में अवकाश घोषित किया जाता है।

उक्त अवकाश के एवज में दिनांक 26-07-2025 चतुर्थ शनिवार को जनपद न्यायालय शाहजहांपुर, वाहय न्यायालय तिलहर, पुवांया एवं जलालाबाद न्यायिक कार्य सम्पादन हेतु खुले रहेगें तथा सभी न्यायिक अधिकारीगण दिनांक 26-07-2025 को न्यायालय में उपस्थित होकर न्यायिक कार्य सम्पादित करेंगें। दिनांक 14-04-2025 को नियत किये गये समस्त प्रकार के वादों की सुनवाई दिनांक 15-04-2025 को की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *