Shahjahanpur में जीएसटी की फर्जी फर्म बनाकर 2 करोड़ की कर चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार जलालाबाद के याकूबपुर में युवक ने खुद को मारी गोली, गांव में शोक की लहर तिलहर में हाईवे पर भीषण हादसा, डीसीएम चालक की मौत तिलहर में नायब तहसीलदार के किराए के मकान में चोरी, ताले तोड़कर खंगाला घर, पुलिस जाँच में जुटी  रायबरेली: जन सुविधा केंद्र संचालक से लूट का खुलासा, अमेठी के दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

अफीम तस्कर गिरफ्तार: कटरा पुलिस को बड़ी सफलता, 245 ग्राम अफीम बरामद

By Ten News One Desk

Published on:

171 Views

अफीम तस्कर गिरफ्तार: कटरा पुलिस को बड़ी सफलता, 245 ग्राम अफीम बरामद

टेन न्यूज़ !! २५ जून २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।

कटरा थाना पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हुलासनगरा ओवर ब्रिज के पास से एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान श्यामजी निवासी मुहल्ला आतिशबाजन मीरानपुर कटरा के रूप में हुई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति भारी मात्रा में अफीम लेकर कहीं जाने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल के निर्देशन में पुलिस टीम ने ओवरब्रिज के पास घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया।

पूछताछ में श्यामजी ने बताया कि वह यह अफीम ग्राम परशुरामपुर, थाना कटरा निवासी अनूप नामक व्यक्ति से लाया था। अफीम मुहल्ला निवासी शोएब के कहने पर लाया गया था, जो उसे इसके बदले ₹2000 देता था। आरोपी ने बताया कि इस तस्करी से मिलने वाली रकम से वह अपने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करता है।

पुलिस ने आरोपी के पास से 245 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में किसी भी हाल में मादक पदार्थों की तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment