सम्पूर्ण समाधान दिवस में कन्नौज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन शिकायतें कन्नौज: मारपीट और फायरिंग करने वाले 8 आरोपी अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार पीलीभीत में माला जंगल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल तहसील सदर में आयोजित हुआ तहसील दिवस, डीएम-एसपी शाहजहांपुर ने सुनीं जनता की समस्याएं बन्द रेलवे क्रॉसिंग से बाइक निकालना पड़ा भारी, होली स्पेशल से टकराकर इंजन में फंसी बाइक
---Advertisement---

रमजान व रंगपंचमी को लेकर खुदागंज में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए निर्देश

By Ten News One Desk

Published on:

5 Views

रमजान व रंगपंचमी को लेकर खुदागंज में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए निर्देश

टेन न्यूज़ ii 07 मार्च 2026 ii नरेश सक्सेना
खुदागंज (शाहजहांपुर)। आगामी रमजान और रंगपंचमी के पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से खुदागंज में प्रशासन की ओर से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न धर्मों के लोगों ने भाग लिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव, थाना प्रभारी खुदागंज सत्य प्रकाश सिंह, चेयरमैन खुदागंज सुधीर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह, समस्त सभासदगण तथा विभिन्न धार्मिक समुदायों के लोग उपस्थित रहे।

उप जिलाधिकारी ने कहा कि जैसे पूर्व में त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाते रहे हैं, उसी प्रकार इस बार भी सभी लोग मिलजुल कर त्योहार मनाएं। यदि किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि मस्जिदों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक स्थानों पर मस्जिदों को ढकने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें और शांति बनाए रखें।

भाजपा मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह ने कहा कि रंगपंचमी का जुलूस तय रूट मार्ग से ही निकाला जाएगा और सभी लोग प्रशासन का सहयोग करते हुए भाईचारे का संदेश दें।

वहीं एसपीआरए दीक्षा भंवरे ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी एवं पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से आपसी विवाद से बचते हुए भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने सभी क्षेत्रवासियों को रमजान और रंगपंचमी की शुभकामनाएं भी दीं।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment