• Sat. Apr 4th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पीलीभीत: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि विवादों के लिए संयुक्त टीम बनाने के निर्देश

ByTen News One Desk

Apr 4, 2026
3 Views

पीलीभीत: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि विवादों के लिए संयुक्त टीम बनाने के निर्देश


टेन न्यूज़ ii 04 अप्रैल 2026 ii रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर, पीलीभीत में जिलाधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुकीर्ति माधव ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

इस दौरान अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

विशेष रूप से भूमि विवाद से संबंधित मामलों में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर जांच करने तथा निष्पक्ष एवं न्यायोचित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही।

रिपोर्ट: रामचंद्र सक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ, पीलीभीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *