होली और रमजान साथ आने पर तहसीन सिद्दीकी का सौहार्द का संदेश सभी देश वासियों को टेन न्यूज़ परिवार एवं विज्ञापनदाताओं की तरफ से रंगोत्सव पर्व होली की हार्दिक बधाई ग्राम प्रधान और अधिकारियों के चक्कर लगाते लगाते ग्रामीण हुए परेशान भांजी की शादी में आए हलवाई की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत तिलहर वार्ड-1 की शान जनसेवा के लिए मैदान में बलराम वर्मा
---Advertisement---

भू-जल सप्ताह के अंतर्गत जनजागरूकता अभियान चलाया

By Ten News One Desk

Published on:

128 Views

भू-जल सप्ताह के अंतर्गत जनजागरूकता अभियान चलाया

टेन न्यूज़ !! १८ जुलाई २०२5 !! रामजी पोरवाल, औरेया

अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ आयोजित -कार्यक्रम के दौरान रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरुक करते पदाधिकारी ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल औरैया। जनपद स्थित ग्राम पंचायत गोहना, जैतपुर, सलेमपुर नवल सिंह एवं लोहियापुर में भूजल सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर माध्यमिक एवं जूनियर विद्यालयों के बच्चों, ग्राम वासियों तथा समिति के सदस्यों की सहभागिता से जन-जागरूकता रैली निकाली, जल संवाद तथा जल संरक्षण की शपथ जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समुदाय,विशेषकर बच्चों व महिलाओं को भू-जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा जल के महत्व को समझाना था। रैली के माध्यम से “जल है तो कल है”,”हर बूँद कीमती है”, जैसे नारों के माध्यम से संदेश प्रसारित किया गया।

कार्यक्रम में समुदाय की महिलाएं, समिति के कार्यकर्ता, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, आँगनवाड़ी कार्यकर्त्रियाँ एवं सहायिकाएं विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी ने सामूहिक रूप से जल संरक्षण की शपथ ली और अपने दैनिक जीवन में जल बचाने की पहल का संकल्प लिया। अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम भूजल संरक्षण के प्रति एक सार्थक पहल है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment