सभी देश वासियों को टेन न्यूज़ परिवार एवं विज्ञापनदाताओं की तरफ से रंगोत्सव पर्व होली की हार्दिक बधाई ग्राम प्रधान और अधिकारियों के चक्कर लगाते लगाते ग्रामीण हुए परेशान भांजी की शादी में आए हलवाई की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत तिलहर वार्ड-1 की शान जनसेवा के लिए मैदान में बलराम वर्मा रायबरेली: 250 CCTV कैमरों की मदद से खुली लूट की गुत्थी, महंगे शौक के लिए बने लुटेरे
---Advertisement---

अवैध गोरखधंधों में सत्तापक्ष के तथाकथित सियासतदारों के चहेतों की संलिप्तता पर उठ रहे सवाल

By Ten News One Desk

Published on:

111 Views

अवैध गोरखधंधों में सत्तापक्ष के तथाकथित सियासतदारों के चहेतों की संलिप्तता पर उठ रहे सवाल

भाजपा आलाकमान जल्द न चेती तो चुनावों में बदनामी पड़ सकती है भारी

टेन न्यूज़ !! ११ सितम्बर २०२५ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल,औरैया।

बिधूना क्षेत्र में गौ तस्करी अवैध भूखनन समेत विभिन्न अवैध गोरखधंधों में यहां भाजपा के तथाकथित कुछ प्रभावशाली सियासतदारों के चहेते सिपहसालारों की संलिप्तता होने की चर्चाओं से जहां भाजपा की छवि धूमिल होती नजर आ रही है, वहीं निहित स्वार्थी कुछ तथाकथित ऐसे भाजपाइयों के रवैए से आम लोग भी भाजपा की ओर से मुंह मोड़ते नजर आ रहे हैं और ऐसे में आगामी चुनावों में पार्टी की यह बदनामी भाजपा पर कहीं भारी न पड़ जाए इसके लिए पार्टी आलाकमान को जल्द ध्यान देने की जरूरत भाजपा के निष्ठावान नेताओं द्वारा महसूस की जा रही है।

हालांकि दूसरी ओर भाजपा नेताओं द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोपों को निराधार बताया जा रहा है। बिधूना क्षेत्र में लंबे अर्से से भाजपा के कुछ तथाकथित प्रभावशाली सियासतदारों द्वारा स्वयं व उनके संरक्षण में अवैध भूखनन के साथ अवैध कब्जों व गौ तस्करी आदि के आरोपों की चर्चाएं तेज होती जा रही थी तभी विगत दिवस गौ तस्करी के मामले में एक तथाकथित सत्तापक्ष के सियासतदार के चहेते के पकड़े जाने के बाद भाजपा के पुराने निष्ठावान नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ आम भाजपा समर्थकों में भी ऐसे लोगों के रवैए से नाराजगी भड़क रही है।

सत्तापक्ष के कुछ तथाकथित स्वार्थी लोगों द्वारा अपने स्वार्थों की खातिर बेंजा रवैए से पार्टी की छवि धूमिल किए जाने से संस्कारिक माने जाने वाली भाजपा के प्रति यहां जनता का भी मोह सा भंग होता नजर आ रहा है। क्षेत्र की राजनीति का बारीकी से परख करने वालों का मानना है कि यदि भाजपा आलाकमान ने पार्टी की छवि धूमिल करने वालों के रवैए में जल्द सुधार ना किया तो आगामी चुनावों में यहां पार्टी को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

हालांकि भाजपा नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताते हुए समाज विरोधी लोगों से भाजपा नेताओं के किसी भी तरह के संबंध होने से साफ इंकार किया है।l

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment