सम्पूर्ण समाधान दिवस में कन्नौज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन शिकायतें कन्नौज: मारपीट और फायरिंग करने वाले 8 आरोपी अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार पीलीभीत में माला जंगल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल तहसील सदर में आयोजित हुआ तहसील दिवस, डीएम-एसपी शाहजहांपुर ने सुनीं जनता की समस्याएं बन्द रेलवे क्रॉसिंग से बाइक निकालना पड़ा भारी, होली स्पेशल से टकराकर इंजन में फंसी बाइक
---Advertisement---

रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी, घर में मचा कोहराम

By Ten News One Desk

Published on:

13 Views

रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी, घर में मचा कोहराम

टेन न्यूज़ ii 07 मार्च 2026 ii वसीम खान ब्यूरो,
लोकेशन: लालगंज/रायबरेली

रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सैमसी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब 24 वर्षीय विवाहिता का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सैमसी गांव निवासी रिचा शर्मा (24) ने अपने कमरे में छत के पंखे के हुक से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। घटना के समय रिचा घर में अकेली थी। उसका पति अंकित शर्मा खेत में पानी लगाने गया हुआ था, जबकि ससुर अवधेश शर्मा घर के बाहर मवेशियों की देखरेख कर रहे थे।

जब परिजनों की नजर रिचा पर पड़ी तो घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में फंदा काटकर उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लालगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि रिचा का विवाह वर्ष 2020 में अंकित शर्मा के साथ हुआ था। वह अपने पीछे 5 वर्षीय मासूम बेटे शिवांश को छोड़ गई है। मां की मौत के बाद बच्चे और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतका के पति अंकित शर्मा और ससुर अवधेश शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सीएचसी लालगंज के चिकित्सक डॉ. एस.के. सिंह ने बताया कि एक महिला को संदिग्ध अवस्था में अस्पताल लाया गया था, लेकिन परीक्षण के बाद उसे मृत पाया गया। पुलिस को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment