• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने किया शाहजहांपुर का दौरा, अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा

ByTen News One Desk

Jun 19, 2025
308 Views
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने किया शाहजहांपुर का दौरा, अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा


टेन न्यूज़ !! १९ जून २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के माननीय सदस्य श्री रमेश चंद्र कुंडे जी ने आज जनपद भ्रमण के दौरान शाहजहांपुर स्थित गन्ना शोध परिषद के अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक की ।

बैठक के दौरान श्री कुंडे जी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति, लाभार्थियों की स्थिति, तथा समाधान की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

माननीय सदस्य ने मौके पर उपस्थित लोगों की समस्याओं और शिकायतों को भी गंभीरता से सुना तथा त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के पात्र व्यक्तियों को संचालित योजनाओं का सीधा लाभ बिना किसी भेदभाव के दिया जाए, जिससे उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाया जा सके।

विशेष रूप से उन्होंने सफाई कर्मचारियों के भुगतान पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी अधिशासी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी सफाई कर्मचारी के वेतन या भुगतान में विलंब न हो। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी हमारे समाज की रीढ़ हैं और उनके साथ कोई भी अव्यवस्था अस्वीकार्य है।

इस दौरान उन्होंने नगर निगम द्वारा संचालित छात्रावास का निरीक्षण भी किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने छात्रावास में रहने वाली छात्राओं की समस्याओं को समझा और आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *