सम्पूर्ण समाधान दिवस में कन्नौज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन शिकायतें कन्नौज: मारपीट और फायरिंग करने वाले 8 आरोपी अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार पीलीभीत में माला जंगल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल तहसील सदर में आयोजित हुआ तहसील दिवस, डीएम-एसपी शाहजहांपुर ने सुनीं जनता की समस्याएं बन्द रेलवे क्रॉसिंग से बाइक निकालना पड़ा भारी, होली स्पेशल से टकराकर इंजन में फंसी बाइक
---Advertisement---

बन्द रेलवे क्रॉसिंग से बाइक निकालना पड़ा भारी, होली स्पेशल से टकराकर इंजन में फंसी बाइक

By Ten News One Desk

Published on:

5 Views

बन्द रेलवे क्रॉसिंग से बाइक निकालना पड़ा भारी, होली स्पेशल से टकराकर इंजन में फंसी बाइक

टेन न्यूज़ ii 07 मार्च 2026 ii मुनीश चन्द्र शर्मा, फतेहगंज पूर्वी/बरेली

फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के बिलपुर इलाके में गुरुवार को बन्द हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग संख्या 343-सी पर युवकों की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बन्द फाटक के बीच से बाइक निकालने की कोशिश कर रहे युवकों की स्प्लेंडर बाइक मऊ से अम्बाला जा रही 05301 होली स्पेशल ट्रेन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक ट्रेन के इंजन में फंस गई और करीब दो किलोमीटर तक घिसटती हुई दो टुकड़ों में बंट गई।

जानकारी के अनुसार बीती शाम करीब 4:45 बजे कुछ युवक बन्द रेलवे फाटक के बीच से बाइक निकालकर ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान मऊ से अम्बाला जा रही होली स्पेशल ट्रेन वहां पहुंच गई। अचानक बाइक ट्रैक में फंस गई और तेज रफ्तार ट्रेन से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक उछलकर इंजन में फंस गई और ट्रेन उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई।

बताया जाता है कि बाइक किलोमीटर संख्या 1269/25-27 के पास इंजन में फंसी मिली। लोको पायलट ने इंजन के आगे बाइक फंसी देख तुरंत ट्रेन को रोक दिया और कंट्रोल व स्टेशन मास्टर को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और रेलवे का तकनीकी स्टाफ मौके पर पहुंच गया। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद इंजन में फंसी बाइक को बाहर निकाला गया, जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

घटना के कारण रेलवे संचालन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। पीछे से आ रही वन्दे भारत एक्सप्रेस को एहतियातन मीरानपुर कटरा स्टेशन पर कुछ देर के लिए रोकना पड़ा, ताकि ट्रैक साफ होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य किया जा सके।

हादसे के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। आरपीएफ उनकी तलाश में जुटी है। घटना के चलते ट्रेन करीब 35 मिनट तक बाधित रही, जबकि बिलपुर क्रॉसिंग लगभग 50 मिनट तक बन्द रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

एसएसओ बिलपुर अभिषेक कुमार ने बताया कि गेट संख्या 343 के पास बाइक इंजन में फंस गई थी, जिसे लगभग 15 मिनट में हटाकर ट्रैक साफ कराया गया। वहीं आरपीएफ बिलपुर चौकी प्रभारी नरवीर सिंह ने बताया कि घटना में शामिल युवकों की तलाश की जा रही है। स्टेशन मास्टर सुरज्ञान मीणा के अनुसार हादसे के कारण वंदे भारत ट्रेन को लगभग आधे घंटे तक स्टेशन पर रोकना पड़ा।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment