मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवास के लिए त्रिवेणी संगम में पधारे साधकों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन किया जनसेवा ही सर्वोपरि, सुशासन ही संकल्प, गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित “जनता दर्शन” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनी समस्याएं महाशिवरात्रि पर बण्डा क्षेत्र में स्थित प्राचीन सुनासरनाथ मंदिर व शोभायात्रा मार्ग का एएसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण महाशिवरात्रि पर रायबरेली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 156 शिवालयों पर पुलिस की पैनी नजर महाशिवरात्रि पर स्वयंभू बाबा गौरी शंकर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
---Advertisement---

औरैया में “मनरेगा बचाओ संग्राम” पदयात्रा- जनअधिकारों की करेंगे बुलंद आवाज

By Ten News One Desk

Published on:

7 Views

औरैया में “मनरेगा बचाओ संग्राम” पदयात्रा- जनअधिकारों की करेंगे बुलंद आवाज

टेन न्यूज़ !! १५ फरवरी २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तत्वावधान में “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान के अंतर्गत एक विशाल एवं ऐतिहासिक पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के निर्देशन में प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा रही।

जिला कांग्रेस कमेटी, औरैया की जिलाध्यक्ष श्रीमती सरिता दोहरे की अध्यक्षता एवं जिला समन्वयक रामानंद चौबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं व मजदूरों, किसानों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विशेष रूप से “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान के पर्यवेक्षक विकास सोनकर की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक ऊर्जा प्रदान की। शहीद पार्क में पदयात्रा समापन पर हुई सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे ने कहा कि मनरेगा में परिवर्तन से सीधा किसानों, मजदूरों व गरीब परिवारों पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मनरेगा के बजट में तत्काल वृद्धि की जाये,मजदूरों को समयबद्ध भुगतान की गारंटी दी जाए,कार्य दिवसों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 दिन करने पर विचार किया जाए, तकनीकी अड़चनों और भुगतान रोकने की प्रक्रियाओं को सरल बनाया जाए। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

जिला प्रभारी विकास सोनकर ने कहा कि जब-जब गरीब और मजदूर पर संकट आया है, तब-तब कांग्रेस पार्टी ने सड़क पर उतरकर उनकी आवाज बुलंद की है। मनरेगा को कमजोर करने का कोई भी प्रयास ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने जैसा है।

जिला समन्वयक रामानंद चौबे ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गाँव-गाँव जाकर मनरेगा की वास्तविक स्थिति की जानकारी लें और मजदूरों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाएं। उन्होंने आमजन से अपील कि जिला कांग्रेस कमेटी, औरैया समस्त नागरिकों से अपील करती है कि वे मनरेगा जैसे अधिकार आधारित कानून की रक्षा के लिए जागरूक रहें, अपने अधिकारों की जानकारी रखें और किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।

संगठन की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि यह आंदोलन राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के अधिकारों की रक्षा के लिए है। पदयात्रा कांग्रेस कार्यालय से प्रारम्भ होकर तहसील तिराहा, सदर बाजार, हलवाई खाना, संकटमोचन, संजय गेट से सुभाष चौक पहुंची जहां नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।शहीद पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन हुआ।

पदयात्रा में इंटक,राष्ट्रीय महासचिव अमजद हसन, बृजकिशोर पांडे, दिलीप तिवारी प्रवीण गुप्त, शिवनाथ सिंह सेंगर, गिरीश सिकरवार, महेंद्र सिंह धाकड़, सोभित त्रिपाठी, संदीप चक, जितेंद्र यादव, आशीष यादव, उत्कर्ष अवस्थी, अशोक शर्मा, अरविंद बाजपेई, एहसान मोहम्मद, संजीव कश्यप समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने भाग लिया।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Also Read

Leave a Comment