सभी देश वासियों को टेन न्यूज़ परिवार एवं विज्ञापनदाताओं की तरफ से रंगोत्सव पर्व होली की हार्दिक बधाई ग्राम प्रधान और अधिकारियों के चक्कर लगाते लगाते ग्रामीण हुए परेशान भांजी की शादी में आए हलवाई की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत तिलहर वार्ड-1 की शान जनसेवा के लिए मैदान में बलराम वर्मा रायबरेली: 250 CCTV कैमरों की मदद से खुली लूट की गुत्थी, महंगे शौक के लिए बने लुटेरे
---Advertisement---

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से घबराई युवती लापता, आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही तलाश

By Ten News One Desk

Published on:

197 Views

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से घबराई युवती लापता, आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही तलाश

टेन न्यूज़ !! २० जुलाई २०२५ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो, औरैया।

थाना अयाना क्षेत्र के एक गांव से एक 20 वर्षीय युवती बुधवार शाम अचानक लापता हो गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि उसे फोन पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई थी, जिससे वह भयभीत होकर घर से चली गई।

पीड़िता की मां ने बताया कि 10 जुलाई को उसके बेटे को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को लकी बताया और उसकी बहन का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद बुधवार शाम करीब 5:30 बजे एक अन्य नंबर से फिर कॉल आई, जिसमें उसी नाम के युवक ने वीडियो वायरल करने की बात दोहराई।

परिजन का कहना है कि धमकी से डरी युवती बिना कुछ बताए घर से निकल गई और अब तक उसका कोई पता नहीं चला है।

थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस युवती की तलाश में सक्रिय रूप से जुटी है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment