• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

धनतेरस और दीपावली के अवसर पर शाहजहाँपुर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, थाना सदर बाजार में पैदल गश्त

ByTen News One Desk

Oct 19, 2025
151 Views

धनतेरस और दीपावली के अवसर पर शाहजहाँपुर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, थाना सदर बाजार में पैदल गश्त



टेन न्यूज़ !! १९ अक्टूबर २०२५ !! रिपोर्ट : डेस्क न्यूज़, लोकेशन : शाहजहांपुर


शाहजहाँपुर जनपद में धनतेरस और आगामी दीपावली तथा भाई दूज पर्व को ध्यान में रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में आज थाना सदर बाजार क्षेत्र में विशेष पैदल गश्त आयोजित की गई।

पैदल गश्त में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और अन्य पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने बाजारों में खरीदारी कर रहे नागरिकों से संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। साथ ही व्यापारियों को त्योहारों के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने हेतु जागरूक किया गया।

गश्त के दौरान यातायात व्यवस्था, पार्किंग और भीड़-प्रबंधन की समीक्षा भी की गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आगामी पर्वों के दौरान सतर्कता बढ़ाई जाए, नियमित गश्त जारी रहे और आधुनिक तकनीकी संसाधनों का अधिकतम प्रयोग कर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए।

पुलिस प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि आगामी पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हों, तथा किसी भी असामाजिक या अवांछनीय गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाए। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर से डेस्क रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!