• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कार्तिक पूर्णिमा पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने हनुमत धाम पर किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Nov 1, 2025
96 Views

कार्तिक पूर्णिमा पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने हनुमत धाम पर किया निरीक्षण



टेन न्यूज़ !! ०१ नवम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : ब्यूरो रिपोर्ट, लोकेशन : शाहजहांपुर


शाहजहाँपुर जनपद में आगामी कार्तिक पूर्णिमा पर्व को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने आज हनुमत धाम स्थित गर्रा नदी तट का निरीक्षण किया। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, प्रकाश व्यवस्था, जल पुलिस एवं एनडीआरएफ की तैनाती सहित अन्य तैयारियों का बारीकी से जायज़ा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही न होने पाए।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे, ऐसे में भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात सुगमता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नदी तट पर आने-जाने वाले मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सहज वातावरण प्रदान किया जाए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थल की स्थिति का जायजा लेते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

टेन न्यूज़ के लिए शाहजहाँपुर से ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!