• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर: तिलहर तहसील में तैनात यह रजिस्ट्रार कानूनगो रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Oct 10, 2025
233 Views

शाहजहांपुर: तिलहर तहसील में तैनात यह रजिस्ट्रार कानूनगो रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार



टेन न्यूज !! 10 अक्टूबर 2025 ।। अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर।


भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तिलहर तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो अरविन्द शर्मा को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता इन्द्रजीत पुत्र स्व. प्यारेलाल निवासी ग्राम नहरोसा, थाना मदनापुर ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली को शिकायत दी थी कि आरोपी रजिस्ट्रार कानूनगो उसकी ताई श्रीमती फुल्ला देवी के नाम दर्ज जमीन के असंक्रमणीय से संक्रमणीय कराने की फाइल के निस्तारण के एवज में ₹5,000 की मांग कर रहा है।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बरेली भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने शुक्रवार दोपहर लगभग 1:04 बजे तिलहर तहसील परिसर स्थित कार्यालय में छापा मारकर आरोपी अरविन्द शर्मा को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना रामचन्द्र मिशन, शाहजहांपुर में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली मण्डल के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोई भी पीड़ित व्यक्ति भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत हेतु मो. 9454405475 या उपाधीक्षक भ्र.नि.सं. बरेली (मो. 9454401653) पर संपर्क कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *