• Wed. Apr 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन

ByTen News One Desk

May 11, 2025
347 Views

कटरा थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन



टेन न्यूज़ !! ११ मई २०२५ !!  रिपोर्टर: पप्पू अंसारी, शाहजहांपुर


शाहजहांपुर जनपद के थाना मीरानपुर कटरा पर माह के द्वितीय शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन नायव तहसीलदार एवं थाना प्रभारी की अध्यक्षता में किया गया l

शनिवार को थाना कटरा में समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें थाना दिवस की अध्यक्षता करते हुए नायव तहसीलदार निकहत सिद्दीकी और थाना प्रभारी जुगल किशोर पाल ,क्राइम इंस्पेक्टर हरकेश सिंह ने संयुक्त रूप से थाना दिवस में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के फरियादियों की समस्याओं को सुना।

समाधान दिवस के दौरान 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गयाl तथा बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए थाना दिवस में उपस्थित हुए हल्के के लेखपालों को एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के दिए सख्त आदेश l

समाधान दिवस में उपनिरीक्षक हसनैन अली, सुखदेव सिंह, कानून गो जैतीपुर-कटरा अंकुर, लेखपाल कमलेश मिश्रा समेत क्षेत्रीय लेखपाल और दर्जनों फरियादी मौजूद रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!