• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री असीम अरूण  ने महादेवी घाट में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया

ByTen News One Desk

Jun 19, 2025
215 Views

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री असीम अरूण  ने महादेवी घाट में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया



टेन न्यूज़ !! १९ जून २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्व0प्र0) असीम अरूण  ने महादेवी घाट में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया
उन्होनें कहा कि अंत्येष्टि स्थल वह स्थान हैं, जहां मृतको का अंतिम संस्कार किया जाता हैं
 यह हमारी सामाजिक ज़िम्मेदारी हैं, कि अंतिम यात्रा के दौरान परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो
 उन्होनें कहा कि जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए अंत्येष्टि स्थलों की साफ़-सफ़ाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और बैठने जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी
 अंत्येष्टि स्थल पर उन्होनें छाया हेतु पेड़ पौधे एवं फूल पौधे लगाने की बात कही
उन्होने नये बन रहे अंत्येष्टि स्थल के पीछे से विकल्प के तौर पर रास्ते का निर्माण कराए जाने हेतु गहनता से विचार-विमर्श किया तथा कहा कि अंत्येष्टि स्थल तक दो रास्ता हो जाने से आवगमन सुविधाजनक होगा
 उन्होनें कहा कि अंत्येष्टि स्थल पर पार्किग की अच्छी व्यवस्था करायी जाएगी तथा पार्किंग स्थल पर पार्किंग बोर्ड आदि लगाये जायेगें
कहा कि व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिये लगातार प्रयास किया जा रहा हैं। अंत्येष्टि का पैसा जो प्राप्त होता हैं, वह सफाई व अन्य व्यवस्थाओं के कार्यां में व्यय होगा
ओएसआर खाते में जाने वाली धनराशि की ऑडिट की जायेगी
इसके तत्पश्चात् मा0 मंत्री जी ने शिवाजी नगर निकट रानी देवी इण्टर कालेज के पास जल निकासी हेतु नाली निर्माण कराये जाने की बात कही
 कहा कि जल निकासी हेतु नाला निर्माण के लिये सोमवार को गहनता से समीक्षा कर निर्णय लिया जायेगा जल्द ही जल निकासी की समस्या से क्षेत्रवासियों को समाधान मिलेगा
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कन्नौज, खण्ड विकास अधिकारी कन्नौज, आदि संबंधित उपस्थित रहे
कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *