• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सिलाई मशीन लेने की कहकर गई छात्रा लापता, पीड़ित मां ने दी गुमशुदगी की तहरीर

ByTen News One Desk

Oct 10, 2025
99 Views

सिलाई मशीन लेने की कहकर गई छात्रा लापता, पीड़ित मां ने दी गुमशुदगी की तहरीर



टेन न्यूज़ !! १० अक्टूबर २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


जिला मुख्यालय स्थित केंद्र पर सिलाई मशीन लेने की कहकर गई बीए की छात्रा के लापता होने की पीड़ित मां ने कोतवाली में तहरीर दी है ।

क्षेत्र की एक ग्रामीण महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी बीए की छात्रा है । वह तिलहर में सिलाई प्रशिक्षण में आती थी । बुधवार को वह जिला स्थित किसी केंद्र से सिलाई मशीन मिलने की बात कहकर गई थी । शाम तक न लौटने पर शाम सात बजे उससे मोबाइल पर बात हुई तो उसने रिश्तेदारी में रुक जाने की बात बताई ।

पीड़ित मां ने बताया कि उसके बाद बेटी का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया । रिश्तेदारी में भी पता किया तो वह वहां भी नहीं पहुंची । बेटी के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए गुमशुदगी की तहरीर दी है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *