• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुलिस अधीक्षक कन्नौज ने कोतवाली तिर्वा पर तिर्वा सर्किल के थाना तिर्वा, थाना ठठिया एवं थाना इंदरगढ़ के सभी विवेचकों के साथ ओआर किया

ByTen News One Desk

Mar 27, 2025
346 Views

पुलिस अधीक्षक कन्नौज ने कोतवाली तिर्वा पर तिर्वा सर्किल के थाना तिर्वा, थाना ठठिया एवं थाना इंदरगढ़ के सभी विवेचकों के साथ ओआर किया



टेन न्यूज़ !! २७ मार्च २०२५ !! जयपाल सिंह सेंगर, तिर्वा/कन्नौज


पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने कोतवाली तिर्वा पर तिर्वा सर्किल के थाना तिर्वा, थाना ठठिया एवं थाना इंदरगढ़ के सभी विवेचकों के साथ ओआर किया गया।

लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त आइजीआरएस और प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण पर करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही टॉप-10 और सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।

तथा अपहृत व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी, चोरी और नकबजनी की घटनाओं के अनावरण तथा 10 वर्षों से लंबित संपत्ति संबंधी अपराधों के सत्यापन और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के सत्यापन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी तिर्वा डॉ प्रियंका वाजपेयी सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *