• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर राजेश द्विवेदी द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी

ByTen News One Desk

Apr 4, 2025
331 Views

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर राजेश द्विवेदी द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी



 शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिसकर्मियों को लगवाई गयी दौड़ ।

 अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाई गयी ड्रिल की कार्यवाही

 परेड के पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन की समस्त शाखाओं का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।


टेन न्यूज़ !! ०४ अप्रैल २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


श्रीमान पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड पर परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया । परेड के निरीक्षण के उपरान्त जवानों को शारिरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए दौड़ लगवायी गयी ।

तत्पश्चात परेड में शामिल जवानों में एकरूपता व अनुशासन बनाये रखने के लिए ड्रिल करायी गयी । साप्ताहिक परेड के दौरान पी0आर0वी0 112 वाहनों को चेक किया गया तथा उपकरणों के रख रखाव हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

परेड के पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड, लाइब्रेरी, कैंटीन, स्टोर, परिवहन शाखा, भोजनालय, आटाचक्की, बारबर शॉप, पुलिसकर्मियों के बैरक आदि का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई रखने व डेंगू से बचने के लिये पुलिस लाइन परिसर में समय-समय पर फॉगिंग कराने, एंटी लार्वा छिड़काव कराने तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

उक्त परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन व क्षेत्राधिकारी कार्यालय तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *