• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय द्वारा शुक्रवार की परेड में ली सलामी, दिए अनुशासन एवं पारदर्शिता के निर्देश

ByTen News One Desk

Sep 19, 2025
80 Views

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय द्वारा शुक्रवार की परेड में ली सलामी, दिए अनुशासन एवं पारदर्शिता के निर्देश



टेन न्यूज़ !! १९ सितम्बर २०२५ !! डेस्क न्यूज़@शाहजहांपुर


शाहजहाँपुर पुलिस सदैव अनुशासन, सजगता और कार्यकुशलता की मिसाल प्रस्तुत करती है। इसी क्रम में आज दिनांक 19.09.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय द्वारा पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार की परेड में सम्मिलित होकर परेड की सलामी ली तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला आरक्षियों को प्रशिक्षण सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

परेड एवं दिशा-निर्देश
महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण करते हुए उपस्थित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को अनुशासन, एकरूपता एवं कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने हेतु स्पष्ट निर्देश प्रदान किए। महोदय द्वारा कहा गया कि प्रत्येक पुलिसकर्मी का आचरण पुलिस विभाग की छवि का दर्पण होता है, अतः हर परिस्थिति में अनुशासन का आचरण अपनाना अनिवार्य है।

प्रशिक्षणार्थ महिला आरक्षियों को मिला मार्गदर्शन
परेड के उपरांत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं रिक्रूट महिला आरक्षियों को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रेरक संदेश देते हुए

प्रशिक्षण सम्बन्धी दिशा निर्देश दिए।
• “अनुशासन पुलिस का मूल आधार है।”
• “जनता से संवाद में विनम्रता, कार्य में तत्परता और संवेदनशीलता बनाए रखें।”
• “आधुनिक तकनीक का सदुपयोग कर अपराध नियंत्रण को सशक्त बनाएं।”

व्यापक निरीक्षण एवं समीक्षा
महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर का गहन निरीक्षण करते हुए डायल 112 कंट्रोल रूम, जी.डी. कार्यालय, हथियारागार, बैरकों एवं सुपर-22 का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रिस्पांस समय, अभिलेखों की सुव्यवस्था और कर्मियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए तथा कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर यथासंभव समाधान किया गया।

अधिकारियों की उपस्थिति
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक एवं आरटीसी मेजर उपस्थित रहे।

महोदय का संदेश
“जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। प्रत्येक पुलिसकर्मी को कानून-व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देना चाहिए। अनुशासन, पारदर्शिता और प्रोफेशनलिज़्म हमारी पहचान है।”
शाहजहाँपुर पुलिस – जनता की सुरक्षा, शांति एवं सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *