• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अवैध संबंधो के शक में पति ने पत्नी और दो बेटियों पर डाला तेजाब, एक की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Apr 20, 2025
149 Views

अवैध संबंधो के शक में पति ने पत्नी और दो बेटियों पर डाला तेजाब, एक की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार



टेन न्यूज़ !! २० अप्रैल २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


शाहजहांपुर के। थाना निगोही क्षेत्र में अवैध संबंधो के शक में पति ने पत्नी और दो बेटियों पर तेजाब फेंक दिया। जिससे उसकी पत्नी और दोनों बेटियां झुलस गई। तीनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

जहां एक बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, जनपद हरदोई के थाना शाहबाद क्षेत्र के मोहल्ला गिगयानी निवासी रामगोपाल की 45 वर्षीय पत्नी रामगुनी काफी समय से शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के गांव टिकरी में किराए के मकान में रह रही थी।

उसके साथ उसकी 22 वर्षीय पुत्री नेहा, 16 वर्षीय रचिता और बेटा आशू भी रहता था। बताया जा रहा है कि 18 अप्रैल की रात करीब 12 बजे रामगोपाल ने घर में घुसकर अपनी पत्नी और दो बेटियों पर तेजाब डाल दिया। इससे उसकी पत्नी और दोनों बेटियां गंभीर रूप से झुलस गई।

तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने बेटे आशू की तहरीर पर पिता रामगोपाल और मामा गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *