• Mon. Apr 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हक की बात जिलाधिकारी के साथ: महिलाओं और बालिकाओं ने रखी अपनी समस्याएं, दिए समाधान के आश्वासन

ByTen News One Desk

Nov 13, 2025
97 Views

हक की बात जिलाधिकारी के साथ: महिलाओं और बालिकाओं ने रखी अपनी समस्याएं, दिए समाधान के आश्वासन



टेन न्यूज़ !! १३ नवम्बर २०२५ !! रिपोर्ट: डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़, लोकेशन: शाहजहांपुर


शाहजहांपुर जनपद में मिशन शक्ति 5.0 के तहत विगत दिन “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” फेसबुक लाइव कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को यौन हिंसा, घरेलू हिंसा, लैंगिक असमानता, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर उत्पीड़न तथा दहेज प्रथा जैसे सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना था।

फेसबुक लाइव संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं और छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए विस्तृत जवाब दिए। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान तभी संभव है जब वे शिक्षित और आत्मनिर्भर हों। उन्होंने बालिकाओं को पढ़ाई जारी रखने, आत्मबल मजबूत करने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, के मुताबिक फेसबुक लाइव प्रसारण के दौरान 1200 से अधिक महिलाओं और बच्चियों ने कमेंट के माध्यम से अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा सहित महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। “महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर से डीपी सिंह डेस्क रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *