होली और रमजान साथ आने पर तहसीन सिद्दीकी का सौहार्द का संदेश सभी देश वासियों को टेन न्यूज़ परिवार एवं विज्ञापनदाताओं की तरफ से रंगोत्सव पर्व होली की हार्दिक बधाई ग्राम प्रधान और अधिकारियों के चक्कर लगाते लगाते ग्रामीण हुए परेशान भांजी की शादी में आए हलवाई की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत तिलहर वार्ड-1 की शान जनसेवा के लिए मैदान में बलराम वर्मा
---Advertisement---

होली और रमजान साथ आने पर तहसीन सिद्दीकी का सौहार्द का संदेश

By Ten News One Desk

Published on:

2 Views

होली और रमजान साथ आने पर तहसीन सिद्दीकी का सौहार्द का संदेश

टेन न्यूज़ ii 03 मार्च 2026 ii तौफ़ीक़ फारुकी ब्यूरो, फर्रुखाबाद
तहसीन सिद्दीकी ने फर्रुखाबाद एवं कन्नौज जिलों में गंगा-जमुनी तहज़ीब की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि इस वर्ष रंगों का पर्व होली और पवित्र माह रमजान एक साथ पड़ रहे हैं, जो आपसी सौहार्द, प्रेम और एकता का अनूठा अवसर है।

उन्होंने कहा कि हमारे हिंदू भाई होली का त्योहार पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाते हैं, वहीं मुस्लिम समुदाय रमजान के मुकद्दस महीने में रोज़ा रखकर अल्लाह की इबादत में मशगूल है। ऐसे पावन अवसर पर दोनों समुदायों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए भाईचारे को और मजबूत करना चाहिए।

तहसीन सिद्दीकी ने कहा कि फर्रुखाबाद और कन्नौज में हमेशा से हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम रही है। यहां की गंगा-जमुनी संस्कृति पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी सौहार्द का संदेश देती रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार रमजान और होली के एक साथ आने से इन जिलों से प्रेम, शांति और आपसी सम्मान का पैगाम दूर-दूर तक पहुंचेगा।

उन्होंने दोनों समुदायों से अपील की कि त्योहारों के दौरान प्रशासन का पूरा सहयोग करें। कानून-व्यवस्था बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। रंगों का यह पर्व शांति, सद्भाव और संयम के साथ मनाया जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

साथ ही उन्होंने फर्रुखाबाद-कन्नौज पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की अहम भूमिका होती है।

अंत में उन्होंने समूचे मुस्लिम समाज की ओर से हिंदू भाइयों को होली की तहे दिल से मुबारकबाद दी और दुआ की कि दोनों जिलों में अमन, भाईचारा और मोहब्बत हमेशा कायम रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment