• Wed. Apr 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

थाना काँट पुलिस ने अवैध शस्त्र करतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार”

ByTen News One Desk

May 1, 2025
300 Views

थाना काँट पुलिस ने अवैध शस्त्र करतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार”



टेन न्यूज़ !! ०१ मई २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशनुसार, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण मे चलाये जा रहे अभियुक्तो के सत्यापन व अवैध हथियार के दुरूपयोग व बिक्री को रोकने हेतु सघन अभियान के क्रम मे थाना काँट पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर शातिर अभियुक्त को नाजायज 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार

संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 30.04.2025 को चैकिंग के दौरान थाना काँट पुलिस को एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस वालो को देखकर सकपका भागने की कोशिश करने लगा जब हम पुलिस वालो को सक हुआ तो उस व्यक्ति को घेरघोट कर पकड लिया । जिससे नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी थी तो इस व्यक्ति ने अपना नाम अभियुक्त हरवीर पुत्र शेर सिंह उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम मरैना थाना काँट जनपद शाहजहाँपुर बताया जामा तलाशी से

इस व्यक्ति के पहने लोवर की बायी फैंट मे घुसा एक 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर तथा पहने लोवर की दाहिनी चेन वाली जेब से 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद हुआ

इस व्यक्ति से बरामद तमंचा कारतूस के बारे मे लाईसेंस तलब किया गया तो दिखाने से कासिर रहा तथा गलती की माफी मागने लगा इस व्यक्ति को उसके जुर्म धारा 3/25 A Act से अवगत कराते हुए बाकायदा ग्राम मरैना से सिरोमनपुर जाने वाले तिराहे से करीब 200 मीटर पहले बहद ग्राम मरैना समय 20.16 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया ।

अभियुक्त को थाना काँट पर लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!