• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मछली पकड़ने गए ग्रामीण का दूसरे दिन तालाब से शव बरामद

ByTen News One Desk

Jun 20, 2025
217 Views

मछली पकड़ने गए ग्रामीण का दूसरे दिन तालाब से शव बरामद



टेन न्यूज़ !! २० जून २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


ग्रामीण की एक दिन बाद तालाब में शव बरामद होने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को तालाब से निकलवा कर पोस्टमार्टम को भिजवाया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर उर्फ शेरगढ़ के पूर्व प्रधान विश्राम ने बताया कि उनका भतीजा राम बहादुर (40) बुधवार की सुबह तालाब पर मछली पकड़ने गया था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह सरऊ पुलिया के उत्तर तालाब के किनारे राम बहादुर की पैंट तथा पानी की बोतल रखी देखी।

पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल राकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर तालाब में लोगों से खोजबीन कराई तो राम बहादुर का शव तालाब के बीच में तैर रहा था।

पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पीएम के लिए भिजवाया। राम बहादुर की मौत पर उसकी पत्नी आशा देवी पुत्र अमन और नैतिक का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *