• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

घर से लापता युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

ByTen News One Desk

Jun 24, 2025
192 Views

घर से लापता युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप



टेन न्यूज़ !! २४ जून २०२५ !! रिपोर्ट: प्रभाष चन्द्र, ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज


जनपद कन्नौज के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र में देर रात से लापता अधेड़ का संदिग्ध परिस्थितियों में शव नीम के पेड़ से लटका मिला है।

परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

आपको बताते चले कि कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्रगत आसकरण पूर्वा गांव निवासी अवकल कश्यप से गांव के ही रामजी सविता व रामू बउआ समेत करीब 6 लोगों से झगड़ा हो गया था।

जिस पर सभी दबंग अवकल कश्यप के घर घुसकर उसको जान से मारने की धमकी व घर उठा ले जाने की धमकी देकर फरार हो गए थे।

22 जून की देर रात से अवकल घर से निकला और वह वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई पता ना चला। जिसके बाद परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

मृतक की पत्नी ने बताया कि उनका गांव के ही लोगों से झगड़ा हो गया था जब आज उनका शव मक्का के खेत के पास नीम के पेड़ से लटका मिला।

शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पत्नी ने हत्या कर शव को पेड़ पर टांगने का गांव के ही रामजी समेत 6 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप ने शव को नीचे उतरवा कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

वहीं सपा नेत्री शशिमा सिंह ने गांव पहुंचकर परिजनों को आश्वासन दिलाते हुए कहा कि वह उनके साथ है ज़ब तक न्याय न्याय नहीं मिलेगा तब तक समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी।

टेन न्यूज के लिए कन्नौज से प्रभाष चन्द्र की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!