• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मृतका की मां ने दामाद समेत ससुरालियो पर लगाया हत्या करने का आरोप

ByTen News One Desk

Apr 25, 2025
172 Views

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मृतका की मां ने दामाद समेत ससुरालियो पर लगाया हत्या करने का आरोप



टेन न्यूज़ !! २५ अप्रैल २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर। संदिग्ध परिस्थितियों में फंसी लगाने से महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की मां ने उसके ससुरालियों पर प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया।

हाजी नगला गांव निवासी संदीप कुमार की पत्नी सुरजीता गुरुवार की सुबह – अपने कमरे में लगे कुंडे में साड़ी से फांसी पर झूलती हुई मिली। सूचना पर कोतवाल राकेश कुमार एवं एसआई सुकेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से सुरजीता के शव को फांसी से उतरवा कर पीएम के लिए भिजवाया।

इसके बाद सुरजीता की मां सिंधौली के कुरसंडा निवासी चमेली पहुंची और उन्होंने दामाद सहित ससुरालियों पर कई आरोप लगाना शुरू कर दिए।

चमेली ने बताया उन्होंने संदीप के साथ सुरजीता की शादी की थी। आरोप है कि सुरजीता के पति संदीप, जेठ जयपाल, ननद पुष्पा व सीमा एवं सास उसे प्रताड़ित करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि गुरुवार की रात इन सभी लोगों ने मिलकर सुरजीता की फांसी लगाकर हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!