• Tue. Apr 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सालों से कुदरत की मार से जूझ रहे सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों को जिला प्रशासन ने किया दरकिनार

ByTen News One Desk

Nov 5, 2025
103 Views

सालों से कुदरत की मार से जूझ रहे सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों को जिला प्रशासन ने किया दरकिनार



जनप्रतिनिधियों से भी टूटी उम्मीद, दर-दर भटकने को मजबूर परिवार


टेन न्यूज़ ii 05 नवम्बर 2025 ii  रिपोर्ट – रामजी पोरवाल ब्यूरो, औरैया


औरैया जनपद के विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मई मानपुर के सैकड़ों बाढ़ पीड़ित परिवार पिछले पाँच वर्षों से अपने आशियाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा पट्टे तो आवंटित कर दिए गए, लेकिन अब तक उन्हें ज़मीन चिन्हित कर आवास उपलब्ध नहीं कराया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बाढ़ आने पर उनका सब कुछ पानी में बह जाता है, और जब राहत की उम्मीद लेकर प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर लगाते हैं तो सिर्फ़ आश्वासन मिलता है। कई बार जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई गई, परंतु हालात जस के तस बने हुए हैं।

पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि पाँच वर्षों से झुग्गी-झोपड़ियों में जीवन गुज़ारते हुए अब उनका सब्र टूट चुका है। वे चाहते हैं कि शासन और प्रशासन जल्द से जल्द उन्हें स्थायी आवास मुहैया कराए ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

टेन के लिए औरैया से रामजी पोरवाल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *