• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पीड़ित परिवार ने पैसों के लेन देन में हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

ByTen News One Desk

Apr 4, 2025
257 Views

पीड़ित परिवार ने पैसों के लेन देन में हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार



टेन न्यूज़ !! ०४ अप्रैल २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


सकरावा कन्नौज का मामला प्रकाश में आया है अब हम आपको बताते चलें पीड़ित ने लगाया आरोप कहां पैसे लेनदेन में मेरे पुत्र की हत्या कर दी देने का आरोप लगाया है सकरावा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित नरेंद्र सिंह उर्फ राकेश कुमार पुत्र सोबरन सिंह ने बताया कि वह बंधानगरिया पोस्ट वीरपुर थाना सकरावा जनपद कन्नौज का निवासी है।

पीड़ित ने बताया कि बल्लू पुत्र श्यामबाबू निवासी सकरावा थाना सौरिख मेरे पुत्र सौरभ(22 वर्षीय) का मित्र है। बल्लू ने 2 महीने पहले मेरे पुत्र सौरभ से दो लाख पचास हजार रुपए उधार लिए थे। जिसे मैने दिया था। मेरे पुत्र सौरभ ने बल्लू से कई बार रुपयों का तगादा किया लेकिन वह आज कल करके टालता रहता था।

शनिवार को बल्लू ने मेरे पुत्र सौरभ को फोन कर अपने घर बुलाया। रात्रि करीब 9 बजे मेरे बड़े पुत्र गौरव ने बल्लू से बात की तो उसने कहा सौरभ मेरे घर है।वह आधे घंटे में घर पहुंच जाएगा। देर रात तक जब सौरभ घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने कई अलग अलग नंबरों से बल्लू को फोन किया लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया।

बाद में फोन बन्द कर लिया। पीड़ित ने सौरिख में अपने मिलने वाले लोगों से भी बातचीत की लेकिन सौरभ का कही पता नहीं चला। 24/3/2025 को कुछ लोगों द्वारा सूचना मिली कि उसके पुत्र सौरभ का शव पाल नगर के आगे सड़क किनारे पड़ा देखा गया। जब मैं अपने परिजनों के साथ वहां पहुंचा तो सौरभ की मृत्यु हो चुकी थी।

पीड़ित नरेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से से बल्लू पुत्र श्यामबाबू निवासी सकरावा सौरिख कन्नौज ,के विरुद्ध FIR दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। खबर प्रकाशन होने पर क्या पुलिस पीड़ित परिवार को इंसाफ दिला पाएगी या फिर प्रशासन अपना पल्ला झाड़ लेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *