• Sat. Aug 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रेलवे स्टेशन के समीप मस्जिद की दीवार पर गिलेंड़र की टक्कर लगने से दीवार हुई क्षतिग्रस्त, हादसा होने से बचा

ByTen News One Desk

Mar 9, 2024
331 Views

रेलवे स्टेशन के समीप मस्जिद की दीवार पर गिलेंड़र की टक्कर लगने से दीवार हुई क्षतिग्रस्त, हादसा होने से बचा


टेन न्यूज़ !! ०९ मार्च २०२४ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


मीरानपुर कटरा मोहल्ला आतिशबाजान में रेलवे स्टेशन के पास स्थित मस्जिद में अपराह्न 12:30 जुमे की नमाज़ के लिए आजान हो रही थी। मस्जिद में काफी नमाज़ी जमा थे। रेलवे स्टेशन की लुप लाइन का कार्य प्रगति पर है। लुप लाइन के लिए जमीन को लेविल करने का कार्य बीसलपुर का गिलेंड़र चालक जितेंद्र दुबे कर रहा था।

अपराह्न 12:30 बजे गिलेंड़र चालक की लापरवाही से असन्तुलित हुए गिलेंड़र ने मस्जिद की दीवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मस्जिद की दीवार और इमाम साहब की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मस्जिद में नमाज़ के लिए आये नमाज़ियों में हड़कम्प मच गया।

बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुँचे कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव त्यागी ने गिलेंड़र चालक जितेंद्र दुबे को गिलेंड़र सहित पकड़ कर हिरासत में ले लिया। औऱ वहां जमा नमाज़ियों को थाना पुलिस ने समझा बुझा कर नमाज़ के लिए मस्जिद के अंदर भेज दिया।

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!