• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नगर के मोहल्ला नजरपुर में मचा कोहराम, अलग-अलग घरों के चार लड़के सड़क दुर्घटना के शिकार

ByTen News One Desk

May 6, 2025
278 Views

नगर के मोहल्ला नजरपुर में मचा कोहराम, अलग-अलग घरों के चार लड़के सड़क दुर्घटना के शिकार



टेन न्यूज़ !! ०६ मई २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नजरपुर निवासी मोटरसाइकिल सवार चार युवकों की ईको गाड़ी की टक्कर लगने से मौत।एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर चारों युवक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

नगर के मोहल्ला नजरपुर में उस समय कोहराम मच गया जब अलग-अलग घरों के चार लड़के सड़क दुर्घटना का शिकार होकर असमय मृत्यु का ग्रास बन गए।

इस भीषण सड़क दुर्घटना में मरने वालों में 18 वर्षीय आकाश पुत्र राजू,19 वर्षीय दिनेश पुत्र भीमसेन,18 वर्षीय अभिषेक पुत्र मेवाराम तथा सतरह वर्षीय रवि पुत्र सूरजपाल शामिल हैं।रवि अपने पिता सूरजपाल की मोटरसाइकिल लेकर तीनों दोस्तों के साथ मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था।

मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा जयपाल स्थित पेट्रोल पंप के निकट ईको गाड़ी से मोटरसाइकिल की भिड़ंत होने के बाद मौके पर ही मोटरसाइकिल में आग लग गई और इस भीषण दुर्घटना में चारों मोटरसाइकिल सवार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

भीषण दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची मदनापुर पुलिस ने जहां शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे तो वही मृत युवकों के पास से मिले कागजातों के आधार पर तिलहर कोतवाली पुलिस ने नजरपुर पहुंचकर परिवारों से संपर्क किया और पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद हर घर में चीखों पुकार मच गई।घटना के बाद नजरपुर मोहल्ले की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है क्योंकि अधिकांश पुरुष युवकों के शवों के साथ जिला मुख्यालय गए हुए हैं।

इको सवार मृतकों की शिनाख्त सोनू और सुधीर निवासी फरीदपुर थाना क्षेत्र जनपद बरेली के रूप में हुई है।
तमाम प्रशासनिक प्रयासों और यातायात जागरूकता अभियानों के बावजूद दो पहिया वाहनों से होने वाली घटनाओं में कमी आती दिखाई नहीं दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!